Wednesday, July 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया: सड़क पर कचरे का अंबार, रोज लग रहा जाम, राहगीरों और...

देवरिया: सड़क पर कचरे का अंबार, रोज लग रहा जाम, राहगीरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के साकेत नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे और सड़क पर कचरे का अंबार लगने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले कचरे के कारण जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर जमा कचरे की वजह से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है और प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। इसका सबसे अधिक असर पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है, जिन्हें जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पड़े कचरे को तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments