Sunday, June 7, 2026
HomeNewsbeatउग्रसेन सिंह सेतु पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग तेज

उग्रसेन सिंह सेतु पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग तेज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु से सुरक्षा जालियां चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई महीनों से पुल पर जालियां नहीं होने के कारण राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जालियों के अभाव में दुर्घटनाओं के साथ-साथ आत्महत्या जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता मुरली मनोहर जायसवाल ने उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल से दूरभाष पर वार्ता कर पुल पर नई सुरक्षा जालियां लगवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जालियों का पुनर्स्थापन आवश्यक है, जिससे संभावित अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।
उपजिलाधिकारी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुरली मनोहर जायसवाल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही नई जालियां लगवाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह, संतोष यादव, राजू गुप्ता, नीरज वर्मा, सुमीत तिवारी, सुन्दर पटवा, पवन चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments