Sunday, April 19, 2026
HomeNewsbeatहत्या कांड में 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए आलाकत्ल

हत्या कांड में 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए आलाकत्ल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया के थाना बरहज क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को ग्राम करौंदी में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जयराम और राजकुमार, जो आपस में पट्टीदार हैं, के बीच हुए इस झगड़े में राजकुमार पक्ष के लोगों ने जयराम के पिता मवाजा पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मवाजा को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र जयराम की तहरीर पर थाना बरहज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 19 अप्रैल को पुलिस टीम ने ब्रह्मचारी तिराहे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवकुमार, शेषनाथ, राजेश यादव और विनीत यादव शामिल हैं, जो सभी ग्राम करौंदी के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में थाना बरहज की पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments