देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विवाह के लिए प्रोत्साहित करना और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांग दम्पतियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार यदि पुरुष दिव्यांग है तो ₹15,000, महिला दिव्यांग होने पर ₹20,000 तथा यदि पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हैं तो ₹35,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़ें – दूसरी बार रडार पर आई फर्म, सेल टैक्स की कार्रवाई से व्यापारियों में दहशत
उन्होंने बताया कि आवेदन के दौरान दम्पति का संयुक्त नवीनतम फोटो (जिसमें दिव्यांगता स्पष्ट दिखे), आयु प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, अधिवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र तथा राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाते से संबंधित दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in � पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर अभ्यर्थी कार्यदिवसों में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, देवरिया में संपर्क
