Monday, May 25, 2026
HomeNewsbeatपूर्व सैनिक ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

पूर्व सैनिक ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्र के पकडी तिवारी गांव निवासी सेवानिवृत सैनिक रामकरन यादव ने पुलिस अधीक्षक देवरिया को पत्रक देकर बेटी की शादी में पुलिस द्वारा किसी प्रकार के व्यवधान न डालने की गुहार लगाई है।
एसपी को दिये गये पत्रक में पूर्व सैनिक ने यह बताया है कि उनके भाई गामा यादव जो दूबौली के ग्राम प्रधान है, उनके व परिवार के साथ किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत संबंध नही है, उनकी बेटी की शादी अप्रैल माह मे है। शादी में पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार का व्यवधान न किया जाय, वह स्वयं सेना मे हवलदार रहे है, वह हमेशा कानून का पालन करते रहे है। उन्होने बताया कि शादी को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हे व परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान न करने, अनावश्यक पुछताछ न करने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments