Thursday, April 16, 2026
HomeNewsbeatविश्वविद्यालय में निंबस रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर पर आधारित कार्यशाला सम्पन्न

विश्वविद्यालय में निंबस रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर पर आधारित कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केंद्रीय ग्रंथालय द्वारा 15 अप्रैल 2026 को महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में निंबस (Knimbus) रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे एवं निंबस प्रशिक्षक कनिष्का जिंदल की उपस्थिति रही।
कार्यशाला का शुभारम्भ प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. विभाष कुमार मिश्रा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बताया कि केंद्रीय पुस्तकालय शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीनतम डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि निंबस जैसे प्लेटफॉर्म से शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
प्रो. शान्तनु रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के रिमोट एक्सेस प्लेटफॉर्म से ई-जर्नल, ई-बुक्स और शोध डेटाबेस तक पहुँच सरल होगी। वहीं प्रो. अनुभूति दुबे ने कहा कि डिजिटल युग में ऐसी तकनीकी कार्यशालाएं समय की आवश्यकता हैं और इससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होती है।
प्रशिक्षक कनिष्का जिंदल ने प्रतिभागियों को निंबस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-रिसोर्सेज तक दूरस्थ पहुँच, संचालन प्रक्रिया और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म परिसर से बाहर रहते हुए भी डिजिटल संसाधनों तक सुरक्षित पहुँच प्रदान करता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। संचालन डॉ. सूर्यकान्त त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments