लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस सूची में 13 जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी/एसएसपी) भी बदले गए हैं।
कई बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई आईजी स्तर के अधिकारियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक कुछ तबादले शिकायतों और लापरवाही के आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती
- चंद्रप्रकाश – आईजी सुरक्षा
- राजेश द्विवेदी – सेनानायक पीएसी अलीगढ़
- प्रबल प्रताप सिंह – एसपी क्राइम मुख्यालय
- विद्या सागर मिश्रा – सेनानायक पीएसी सीतापुर
- राजेश कुमार द्वितीय – सेनानायक पीएसी मेरठ
- आदित्य लांग्हे – एसपी फिरोजाबाद
- ईला मारन – एसएसपी एटा
- डॉ. दुर्गेश कुमार – सेनानायक SSF अयोध्या
- रामनयन सिंह – सेनानायक पीएसी नोएडा
- सौरभ दीक्षित – एसपी शाहजहांपुर
- सोमेंद्र मीणा – एसपी रामपुर
- डॉ. दीक्षा शर्मा – डीसीपी लखनऊ
- निपुण अग्रवाल – सेनानायक पीएसी मुरादाबाद
- विश्वजीत श्रीवास्तव – एसपी बहराइच
- लाखन सिंह यादव – एसपी अमरोहा
- विनय सिंह – एसपी जालौन
- शशांक सिंह – एसपी महोबा
- शक्ति मोहन अवस्थी – एसपी महराजगंज
- आकाश पटेल – एसपी चंदौली
- सत्य नारायण प्रजापति – एसपी कौशांबी
- मृगांक शेखर पाठक – एसपी हमीरपुर
- आदित्य बंसल – एसपी सिटी अलीगढ़
- अमृत जैन – एसपी सिटी मुजफ्फरनगर
ये भी पढ़े – पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव
युवा अधिकारियों को मिला मौका
इस बार तबादलों में कई युवा अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। लंबे समय से फील्ड से बाहर रहे अफसरों को भी जिलों की जिम्मेदारी देकर सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया है।
आगे और तबादलों की संभावना
सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और जिलों में भी पुलिस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं, खासकर उन अधिकारियों के जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं।
ये भी पढ़े – रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर
