Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेरहवीं का भोज खाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, 17 आपराधिक...

तेरहवीं का भोज खाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, 17 आपराधिक मामले थे दर्ज

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबुरा गांव में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब तेरहवीं के भोज में शामिल होने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू (24) के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी आतिश कुमार सिंह, सीओ सुनील चंद तिवारी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स और स्वाट टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

बबुरा गांव निवासी स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू अपने बड़े भाई सानिध्य उर्फ लक्की के साथ घर से लगभग 700 मीटर दूर एक तेरहवीं के भोज में गया था। भोजन के बाद वह अकेले गांव की सीमा की ओर स्थित तालाब के पास चला गया। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी।

ये भी पढ़ें – नए साल की पूर्व संध्या पर गिग वर्कर्स की देशव्यापी हड़ताल, डिलीवरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो आरोपी हिरासत में

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – बेतिया में चोरी का अनोखा दावा, युवक बोला- मैं सिर्फ हेलमेट चोर हूं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments