Tuesday, October 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पथरदेवा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पथरदेवा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड पथरदेवा के 20 कंपोजिट और 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन प्रतिभागियों का चयन कर खंड शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया। कुल मिलाकर पथरदेवा ब्लॉक से 105 छात्रों का चयन ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की निगरानी की और कार्यक्रम संचालन के लिए विज्ञान एआरपी केशव प्रताप शाही को नामित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पथरदेवा विकासखंड के पांचों एआरपी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
मुख्य रूप से कंपोजिट विद्यालय बाबूपट्टी, उच्च प्राथमिक विद्यालय नोनियापट्टी, कंपोजिट विद्यालय देवघाट, कंपोजिट विद्यालय मालवाबर बनरही और उच्च प्राथमिक विद्यालय मेडिपट्टी के छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने सभी प्रधानाध्यापकों और एआरपी को उनके कर्तव्यों का सही पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments