Sunday, February 15, 2026
HomeNewsbeatनाव न चलाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नाव न चलाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र कि परम्परा)
शनिवार को अपराह्न परसिया देवार के निवासियों एवं दूध बेचने वालों ने नदी उस पार घाट के किनारे नाव न पहुंचने से नाराज होकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने से सरकारी नाव नहीं चलाई जा रही है, प्राइवेट नाव से 50 रूपये भाड़ा देकर अपनी जान जोखिम मे डाल कर रोजमर्रा कार्य के लिए बरहज आना पड़ता है। इस समस्या के निवारण हेतु पी डब्लू डी के अधिकारीयों से बार बार कहा जाता है लेकिन वें अनसुना कर देते है। पूछे जाने पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अखिलेश राम ने बताया कि जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है इस लिए शासन के तरफ से नाव नहीं चलाई जा रही है, जल स्तर कम होने पर शासन कि तरफ से नाव संचालित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments