9,799 पदों पर नियुक्ति का इंतजार! तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे परिचारी अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव जैसे हालात

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को परिचारी पद के अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। गांधी मैदान में जुटे हजारों अभ्यर्थी हाथों में तिरंगा लेकर अपनी लंबित नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द नियुक्ति देने की मांग उठाई।
अभ्यर्थियों की योजना गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की थी। प्रदर्शनकारी जैसे ही आगे बढ़े, जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक गतिरोध बना रहा। स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
जेपी गोलंबर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दंगा नियंत्रण बल को भी मौके पर लगाया गया है, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी तैयार रखा गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2023 में परिचारी पद के लिए आवेदन किया था और वर्ष 2024 में परीक्षा भी दी थी। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अभ्यर्थियों के अनुसार वे करीब एक महीने से नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें ठोस समाधान नहीं मिला है।
परिचारी संघ का दावा है कि करीब 9,799 पदों पर नियुक्ति का मामला लंबित है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि लंबित नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाया जाए और चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति दी जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है।
आंदोलन के दौरान कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अनशन कर रहे कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। तबीयत खराब होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को फोल्डिंग पर लेटाकर प्रदर्शन स्थल से बाहर ले जाते हुए भी देखा गया।
एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास तक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग पहुंचाना चाहते थे, लेकिन जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि नियुक्ति को लेकर ठोस कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
फिलहाल गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक प्रदर्शन का असर दिखाई दे रहा है। अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रदर्शन के चलते आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने खोले पत्ते, चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित; 23 अक्टूबर को मतदान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने…

41 minutes ago

TRE-4 में नौकरी का मौका बढ़ा, BPSC ने जोड़े 932 नए पद; 26 अक्टूबर तक आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0)…

58 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार पर याचिका से गरमाया मामला, सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक…

1 hour ago

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

4 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

4 hours ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

4 hours ago