9 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, दुष्कर्म में नाकाम रहने पर बोरी में बंद कर बेरहमी से पीटा; अस्पताल में मौत

​उज्जैन/खाचरोद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खाचरोद तहसील के एक गांव में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ नृशंसता की सारी हदें पार कर दी गईं। आरोपी ने पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और सफल न होने पर उसे बोरी में बंद कर मोगरी (भारी डंडे) से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

​खेलते समय आरोपी ने किया अपहरण

​जानकारी के अनुसार, रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्ची अपनी नानी के घर आई हुई थी। दोपहर के समय जब परिवार के अन्य सदस्य छत पर थे, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी रियाज खान ने उसे अकेला पाकर अपने घर खींच लिया।

​बोरी में भरकर मोगरी से वार, फिर रची झूठी कहानी

​पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश की। जब बच्ची चिल्लाने लगी, तो आरोपी ने उसे चुप कराने के लिए धक्का दिया और फिर बोरी में बंद कर भारी मोगरी से उसके सिर, चेहरे और आंखों पर ताबड़तोड़ वार किए।

​खुद को बचाने के लिए आरोपी ने शातिर चाल चली। जब बच्ची बेहोश हो गई, तो वह उसे उठाकर नानी के घर ले गया और कहानी गढ़ी कि बच्ची छत से गिर गई है। गंभीर रूप से घायल बच्ची को खाचरोद से रतलाम रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

​पुलिस जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

​खाचरोद एसडीओपी आकांक्षा बिछोटे के अनुसार, बच्ची के शरीर पर मौजूद घाव ऊंचाई से गिरने जैसे नहीं थे। डॉक्टरों के संदेह जताने के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम के साथ रियाज के घर की तलाशी ली, जहां से अहम सबूत मिले। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो ने खड़े किए गंभीर सवाल

दिल्ली में महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी और मारपीट का आरोप, कपड़े फाड़ने की कोशिश से…

1 hour ago

BJP की 10 सीटों पर जीत, सपा के खाते में 2; कांग्रेस खाली हाथ, जानिए तीन राज्यों का पूरा सियासी गणित

राज्यसभा चुनाव के नतीजों से बदली सियासी तस्वीर! भाजपा की बड़ी बढ़त, यूपी में बसपा…

1 hour ago

माँ दुर्गा की कृपा पाने के लिए नवरात्र में अपनाएँ भक्ति, संयम और सेवा का मार्ग

शारदीय नवरात्र 2026: माँ दुर्गा की आराधना से जागृत होती है जीवन की दिव्य शक्ति…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

2 hours ago