समाज व राष्ट्र में शांति स्थापित करने हेतु 9 दिवसीय शान्ति सद्भावना पदयात्रा

समाज मे शांति, सद्भावना, प्रेम और सौहार्द्र आज की सबसे बड़ी जरूरत है-डॉ मोहम्मद आरिफ

वारणसी(राष्ट्र की परम्परा)
समाज मे शांति, सद्भावना, प्रेम और भाईचारे का संदेश लेकर 9 दिवसीय शांति एवं सद्भावना पदयात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को वाराणसी के लहरतारा स्थित संत कबीर प्राकट्य स्थल से किया गया। पदयात्रा का आयोजन साझा संस्कृति मंच वाराणसी एवं जन आंदोलनो के राष्ट्रीय समन्वय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। कबीरपंथ के महंत गोविंद दास जी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया.
इस अवसर पर यात्रा का उद्देश्य बताते हुए संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि शांति और सदभाव आदमी की बुनियादी जरूरत है। देश के नागरिक खुद को समृद्ध और सुरक्षित तभी महसूस कर सकते हैं जब उनके आसपास शांति हो, सद्भाव हो। हालांकि भारत में सभी तरह के लोगों के लिए काफी हद तक शांतिपूर्ण माहौल है लेकिन अफ़सोस , विभिन्न कारणों से देश की शांति और सदभाव कई बार बाधित हो जाती है। ऐसे में यह पदयात्रा लोगों में आपस मे मिलजुल कर रहने का संदेश देने के लिए आयोजित की गई है।
गांधीवादी चिंतक एवं इतिहासकार डॉ मोहम्मद आरिफ ने कहा कि भारत की खासियत विविधता में एकता है। विभिन्न धर्मों, जातियों और पंथों के लोग यहाँ एक साथ रहते हैं। भारत का संविधान अपने नागरिकों को समानता और स्वतंत्रता की गारंटी देता है। शांति और सद्भाव सुनिश्चित रहे, इसके लिए विभिन्न कानून बनाए गए हैं जिनका पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
वही अन्य वक्ताओं ने कहा कि एक ओर हिन्दुओं के पूज्य काशी विश्वनाथ जी की दिव्य उपस्थिति तो दूसरे ओर महात्मा बुद्ध के प्रथम उपदेश दिए जाने से बनारस बौद्धों का श्रद्धास्थल बना। जैन धर्म के तीन तीर्थंकर यंही जन्मे। विज्ञान और तर्क के समर्थक कबीर, पतंजलि और संत रविदास के होने से बनारस योग, सुफिज्म से जुड़ ज्ञानमार्गी बना, इसलिए यह यात्रा संत कबीर के प्राकट्य स्थल से प्रारम्भ होकर वाराणसी के सभी विकासखण्डों से होती हुई 5 नवम्बर को भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में समाप्त होगी।
यात्रा के दौरान सांस्कृतिक टीम प्रेरणा कला मंच के कलाकारों द्वारा विभिन्न जनवादी गीतों के माध्यम से प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है।यात्रा में प्रमुख रूप से नंदलाल मास्टर,गोविंदा दास, सतीश सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, रामधीरज भाई,पारमिता, डॉ मुनीज़ा रफीक, सुरेंद्र सिंह, राजेश, अनिता, डॉ इंदु पांडेय, मैत्री, प्रियंका, पूनम, माला, मुस्तफा, सीमा, निशा, वंदना, फातिमा, नीति, मनोज यादव, माया कुमारी, प्रदीप सिंह, कन्हैयालाल, अजय पॉल, मधुबाला, शालिनी, चंदन, आशा राय, अमित, मुकेश, राजेश, गणेश, मनीष, सिकन्दर आदि शामिल हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

18 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

18 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago