देश का 80 प्रतिशत वोट हमारा है, 20 में भी बटवारा है। डिप्टी सीएम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जूनियर हाईस्कूल तालिबपुर के मैदान में लोकसभा बलिया के उम्मीदवार नीरज शेखर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जहां केशव मौर्य ने कमल का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को बलिया लोकसभा से लगातार तीसरी बार संसद में भेजने की अपील किया वही
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 सीट भाजपा जीत रही है। कहा रामलला का मंदिर मोदी ने बनाया, धारा 370 खत्म हुआ। इस बार पाकिस्तान वाले कश्मीर में भारत का तिरंगा लहराएगा। कहा गरीबों को पांच साल तक राशन की गारंटी, मोदी की गारंटी है।किसान सम्मान निधि देकर अन्नदाताओं का सम्मान किया। कहा सपा-कांग्रेस पाकिस्तान के बल पर सत्ता लेने के घमंड में है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश का 80 प्रतिशत वोट हमारा है, 20 में भी बटवारा है। डिप्टी सीएम ने कहा, पीएम मोदी 10 साल से पूर्ण बहुमत की सरकार चला रहे हैं. वह संविधान बदलने वाले नहीं बल्कि लोकतंत्र के मंदिर में शीश झुकाने वाले प्रधानमंत्री हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर का एक हिस्सा है. वहां भी तिरंगा फहराना है. इसके लिए हमें 400 पार की जरूरत है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कमल का बटन दबाओगे तो साइकिल पंचर हो जाएगी और हाथी पस्त हो जाएगा. उन्होंने कहा, लक्ष्मी जी ना साइकिल पर बैठकर आएंगी और ना ही हाथी पर. वह तो कमल के फूल पर बैठकर आएंगी।सभा को भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने भी संबोधित किया।मौके पर पूर्व सांसद भरत सिंह पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह बैरिया चेयरमैन प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन जयप्रकाश साहू रमाकांत पाण्डेय अशोक शेखर जितेंद्र वर्मा मुक्तेश्वर सिंह अरविन्द सिंह सेंगर मनोज कुशवाहा रणजीत वर्मा अरुण सिंह दारा सिंह यादव निर्भय सिंह गहलौत सहित दरजन लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

55 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

1 hour ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago