गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष विश्वविद्यालय के 44वीं वाहिनी एनसीसी ईकाई के 8 एनसीसी कैडेट्स का चयन भारतीय सेना में हुआ है। चयनित कैडेट्स में विवेक जायसवाल, हिमांशु, युवराज सिंह, शिव कुमार सहानी, विशाल यादव, मोहित कुमार, रोहन पासवान, और बृजेश गुप्ता शामिल हैं। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कैडेट्स को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह चयन एनसीसी कैडेट्स की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। एनसीसी प्रभारी प्रो. (कैप्टन) दिग्विजय नाथ और डाॅ. (लेफ्टिनेंट) अनुपम सिंह ने भी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के मेहनत, समर्पण एवं एनसीसी के उत्कृष्ट प्रशिक्षण तथा नेतृत्व विकास के प्रयासों को दर्शाती है। यह सफलता विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई की प्रभावशाली भूमिका और विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के प्रति समर्पण को प्रमाणित करती है। विश्वविद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा । चयनित कैडेट्स को विश्वविद्यालय परिवार ढेर सारी शुभकामनाएं देता है एवं कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
📌 पंचांग 18 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया और चंद्रबल आज का…
✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…