नगरपालिका क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को कड़ाके की ठंड में भारत का 75 वा गणतंत्र दिवस जोशोखरोश के साथ मनाया गया।
बरहज नगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह देश का 75 वा गणतंत्र दिवस सभी विद्यालयों व सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी क्रम में न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपने दिल मे देश भक्ति का जुनून लिए हुए नगर की मुख्य सड़कों पर परेड निकाल कर पूरे वातावरण में देशभक्ति का शमा बांध दिया।नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारों से पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल बनाये रखा।
परेड समाप्ति के बाद समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने सैकड़ो छोटे बड़े विद्यार्थियों व प्रधानाचार्य फ़ायनाथ यादव , प्रबंधक अनिता यादव व अध्यापक विजय विश्वकर्मा, अमृता सिंह, तेजस्वी सोनकर, रितेश यादव,अर्चना तिवारी तथा अर्चना दीक्षित सहित आदि शिक्षकों के साथ झण्डा फहराया। इस पावन पर्व पर श्रीप्रकाश पाल ने विद्यार्थियों के दिलो में देशभक्ति का जज़्बा जगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुर्बानियों को याद दिलाया।
इस अवसर पर बच्चो द्वारा कड़ाके कि ठण्ड में भी 75वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विद्यालय कर्मचारियों द्वारा बच्चो में मिठाई बांटी गई, मिठाई खाकर बच्चे खुशी से झूम उठे।
इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर काशी नाथ हॉस्पिटल के प्रांगण में खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह के द्वारा कामरेड अरविंद कुशवाहा, कामरेड आजाद,कामरेड राजेन्द्र पाल,कामरेड इस्लाम, डॉ दिनेश मौर्या, डॉ विजय कुमार सहित आदि कामरेडों के साथ झण्डा फहराया गया।इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए खेत मजदूर यूनियन प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज पूरा देश 75 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, वही केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आज किसान, मजदूर, नौजवान, गरीब,बेरोजगारी व महंगाई से त्रस्त हो गया है, और देश व प्रदेश की भाजपा सरकार धर्म की राजनीति कर जनता को असल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

4 minutes ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

58 minutes ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

1 hour ago

गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहा पुरैना बाजार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत पुरैना बाजार इन दिनों गंदगी और…

1 hour ago

उत्साह के बीच मनाई गई होली, कुछ हादसों ने फीकी की खुशियां

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उल्लास का पर्व होली इस बार जनपद में पूरे…

2 hours ago

सिकंदरपुर क्षेत्र में होली सकुशल सम्पन्न, प्रशासन रहा सतर्क

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में रंगों का पर्व होली बुधवार को आपसी भाईचारे और…

2 hours ago