मुहर्रम के तीजे के मौके पर लगाया गया 72 वां पौधा

वृक्षारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश-मियां साहब

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुहर्रम के तीजें के मौके पर शहीदाने-ए-कर्बला की याद में 72 वां पौधा इमामबाड़ा इस्टेट के सज्जादानशीन व सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य सैय्यद अदनान फर्रुख मियां साहब ने इमामबाड़ा इस्टेट में लगाया | इस अवसर पर मियां साहब ने कहा कि इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने पिछले 10 दिनों से जो वृक्षारोपण का कार्यक्रम निरंतर कर रहे हैं, यकीनन यह पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं | इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद ने बताया कि जबसे मुहर्रम का चांद हुआ है तब से पहला पेड़ कर्बला में लगाया गया और वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया, उसके बाद विभिन्न जगहों पर अलग-अलग पौधे लगाए गये| कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने बताया कि इस अवसर पर नीम,जामुन, बरगद, आम,सागवान आदि नस्ल के वृक्षों को लगाया गया |
कमेटी के सदस्य मिन्नत गोरखपुरी ने कहा कि वृक्ष इस पृथ्वी के लिए और मानव जीव जंतुओं के लिए जीवन का आधार है, आज पूरा विश्व पर्यावरण बचाने की जुगत में लगा है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश की संस्कृति में वृक्ष का बहुत बड़ा महत्व है, हमारे यहां एक कहावत कही जाती है एक वृक्ष सौ पुत्र समान है इसलिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए जो वर्तमान परिपेक्ष की जरूरत भी है |
इस अवसर पर मियां साहब के प्रतिनिधि मंजूर आलम,जुल्फिकार अहमद,सैय्यद शाहब ,महफूज,सैय्यद वसीम इकबाल,शकील शाही, हामिद अंसारी,इमरान,फजल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

5 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

5 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

5 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

15 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

16 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

16 hours ago