सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अन्तर्गत सलेमपुर विकासखंड के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने किया।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि पंचायतों के सशक्तिकरण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करते हुए बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करें तो पंचायती राज की कल्पना को साकार किया जा सकता है।जिला पंचायत रिसर्च सेंटर कुशीनगर के सह प्रबंधक एवम वरिष्ठ फैकेल्टी बृजेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सतत विकास के सभी लक्ष्यों को धरातल पर पहुंचाने के लिए क्षेत्र पंचायतों की भी इसकी जानकारी होना नितांत आवश्यक है।राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने स्वस्थ गांव,बाल हितैषी ग्राम पंचायत, महिला हितैषी ग्राम पंचायत, एवं मातृ भूमि योजना पर विस्तार से चर्चा किया।ब्लॉक प्रमुख सीमा अमरेश सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीडीसी सदस्यों को जागरूक करना और उनके अधिकारों की जानकारी देना है। ताकि बेहतर ढंग से सरकार के मनसा अनुरूप ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के अधिकार क्षेत्र में कार्य किया जा सके।उक्त अवसर पर प्रशिक्षक रागिनी दीक्षित,अमरेश सिंह बबलू,अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,अनिल चौबे,वीरेन्द्र पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव,अमरदत्त यादव,अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…