जनपद में भरें जाएंगे आशा के 72 रिक्त पद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिशन निदेशक के पत्र के क्रम में 72 नवीन आशाओं के चयन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी। इस सन्दर्भ में ब्लाकवार एवं ग्रामवार रिक्त पदों पर आशा के चयन हेतु अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा 4 मार्च 2025 को कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभिन्न विकास खण्डों में रिक्त आशा पदो के सापेक्ष कुल 72 आशाओं का चयन किया जाना है। इनमें नौतनवां विकास खंड में 19, लक्ष्मीपुर में 04, निचलौल में 08, मिठौरा में 09, बृजमनगंज में 05, फरेंदा में 04, सदर में 03, घुघली में 04, पनियरा में 13 और परतावल में 03 आशाओं का चयन किया जाना है।
सीएमओ द्वारा निर्देशित किया गया है कि रिक्तियों की सूची, सभी आवश्यक अर्हताओं, चयन प्रक्रिया तथा चयन हेतु निर्धारित समय सीमा सहित नियुक्ति संबंधी संपूर्ण विवरण ब्लाक एवं तहसील कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि आशा चयन की सूचना का सघन प्रचार प्रसार, आशा मासिक बैठक एवं अस्पतालों पर सूचना चस्पा कर आशा संगिनी, आंगनबाड़ी, एएनएम के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्वास्थ्य उपकेन्द्रो एवं गांवों में उपलब्ध सूचना पट्ट, पंचायत भवन, स्कूल, राशन दुकान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इत्यादि की सूचना पट्टों पर नवीन आशा के चयन हेतु सूचना एव आवश्यक अर्हताये अनिवार्य रूप से चस्पा की जायें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों तक नियुक्ति संबंधी जानकारी पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की खुली बैठक कराते हुए शासनादेश संख्या के अनुरूप नियमानुसार चयन उपरांत जनपद स्तर पर चयनित सर्वोत्तम आशा का नाम, बैठक कार्यवृत्त की छायाप्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय मे 20 मार्च 2025 तक अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

3 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

3 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

4 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

4 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago