प्रभावी संचार के लिए ‘7 C’ आवश्यक: प्रो. अजय शुक्ल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी विभाग (HMTC) द्वारा 43वें दीक्षांत सप्ताह समारोह के अवसर पर “विकासशील व्यक्तित्व और प्रभावी संचार” विषय पर वाणिज्य संकाय में व्याख्यान का आयोजन किया गयाl
मुख्य वक्ता प्रो. अजय शुक्ल ने प्रभावी संचार के लिए महत्त्वपूर्ण सेवन सी (7C’s) यथा स्पष्ट, संक्षिप्त, ठोस, सटीक, सुसंगत, पूर्ण एवं विनम्रता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए जुनून, दृढ़ता, योजना, धैर्य, विवेक, पूर्णता और सकारात्मकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रतन टाटा द्वारा दिए गए सफलता के सूत्र – आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को अपनाने पर भी बल दिया।
प्रो. शुक्ल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता भावनात्मक बुद्धिमत्ता को प्रतिस्थापित नहीं कर सकती। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक लोगों के साथ रहने और नकारात्मक लोगों से दूर रहने की सलाह दी।
समग्र रूप से, व्याख्यान व्यक्तित्व विकास एवं प्रभावी संचार की दृष्टि से प्रेरणादायक रहा। मुख्य अतिथि का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीवर्धन पाठक एवं आभार ज्ञापन डॉ. अंशु गुप्ता (संयोजक, होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी विभाग तथा बी.कॉम बैंकिंग एवं इंश्योरेंस विभाग के अतिथि शिक्षक , शोधार्थी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

10 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

10 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

10 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

10 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

10 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

11 hours ago