नालंदा में 60 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


पटना के अस्पताल में कार्यरत थी मृतका, मुख्यमंत्री के गृह जिले में सनसनी

नालंदा /बिहार (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा मेंअपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है, जो पटना स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र में हुई। सुशीला देवी किसी निजी कार्य से अपने पैतृक गांव आई हुई थीं। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है, जो वारदात के पीछे के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

सुशीला देवी के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। वह वर्षों से पटना में रहती थीं और सप्ताहांत पर गांव आती-जाती थीं। परिजनों ने प्रशासन से त्वरित न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि यह घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में हुई है, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

3 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

3 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

3 hours ago