रोजगार मेले में 58 अभ्यर्थियों को मिला काम

संत कबीर नगर (संत कबीर नगर)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त मेले में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के 142 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। आयोजित रोजगार मेले में मारूती सुजूकी, अहमादाबाद, गुजरात के प्रतिनिधि अश्वनी सिंह सोलंकी, पशुपतिनाथ आर्गेनिक लिमिटेड, गोरखपुर के प्रतिनिधि प्रशान्त कुमार द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
जिसमें मारूती सुजूकी गुजरात द्वारा 35 प्रशिक्षार्थी, पशुपतिनाथ आर्गेनिक लिमिटेड, गोरखपुर द्वारा 23 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 58 अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुए।
इस अवसर पर संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य, उदय नारायण, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
रोजगार मेले में प्लेसमेंट प्रभारी, संदीप गौड, जय सिंह सोनकर, दीपक कुमार, जितेन्द्र कुमार उपध्याय, प्रघटनाथ यादव उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

फेसबुक पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

दिवाली की शाम पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से की थी फायरिंग, असलहा और खोखा…

2 hours ago

बनकटा पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, वाटरपंप और गेहूं बरामद

सोहनपुर ओवरब्रिज के पास मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, दोनों आरोपी नोनार पांडेय गांव…

2 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन, 17 नवंबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां,…

3 hours ago

राजकीय संप्रेषण गृह में किशोरों के बीच मनाई गई दीपावली, मिठाई और फल बांटकर दीं शुभकामनाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली के पावन अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं…

3 hours ago

ब्रह्मपुर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार; आधी ईंट और बिजली के तार से युवक की हत्या का खुला राज

नहर पुलिया के पास पुलिस ने दोनों आरोपितों को दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल…

4 hours ago

ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, चार साल की मासूम ने भी गंवाई जान

प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की बाइट महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरेंदा…

5 hours ago