अवैध खनन में लगी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जिले के भीटा गाँव में अवैध बालू खनन की जा रही थी। थाना फखरपुर पुलिस के साथ जिला खनन अधिकारी ने छापेमारी की। मौके से अवैध खनन लोडर और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस ने वाहनों को सीज कर दिया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गए हैं। फखरपुर थाना क्षेत्र के भीटा गाँव में भरी मात्रा में अवैध बालू खनन की जा रही है। जिससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। वाहनों के आवागमन से लोगों की रात की नींद हराम है। इसकी शिकायत गाँव के लोगों ने जिला खनन अधिकारी मिथिलेश कुमार पांडेय से की थी। जिला खनन अधिकारी ने थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा के साथ छापेमारी की। मौके से पुलिस ने पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर मशीन बरामद की। जबकि चालक और मालिक मौके से फरार हो गए। पुलिस वाहनों को लेकर थाने पहुंची। वहीं 3 दिन पूर्व रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीत-बोझा गाँव में अवैध मिट्टी खनन करते 4 ट्रक्टर ट्रालियां सीज की गयी थी। जिला खनन अधिकारी ने सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। श्रीधर पांडेय ने बताया कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। अब इन सभी के विरुद्ध जुर्माना के साथ अन्य कार्यवाई की जा रही हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

12 minutes ago

स्मार्ट मीटर परियोजना में वेतन संकट: दो माह से भुगतान नहीं, कर्मचारियों में आक्रोश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।बलिया स्मार्ट मीटर परियोजना एक बार फिर विवादों के घेरे में है।…

52 minutes ago

देवरिया SIR-2026 में फर्जीवाड़े का आरोप, एक पते पर 7 नाम जोड़ने से मचा हड़कंप

देवरिया में SIR-2026 पर बड़ा सवाल: एक ही मकान में 7 फर्जी मतदाता जोड़ने का…

1 hour ago

एसआईआर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार बनाम प्रक्रिया पर सवाल

एसआईआर मामला: सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ममता बनर्जी ने सीजेआई के सामने लगाई न्याय…

1 hour ago

🔴 सालों से गायब 10 केवीए ट्रांसफार्मर का ढांचा बरामद, पूरा सामान पहले ही चोरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लखिमा में बिजली विभाग की भारी…

2 hours ago

पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान, सुबह-सुबह सुरक्षा का भरोसा और सख्त कार्रवाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में…

2 hours ago