सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को एसपी ने दिखाई हरी झंडी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी अभियान के तहत जिले में सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए 5 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनी। जिसमें पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बरीश सिंह भदौरिया शामिल रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करने के कारण अनेक लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो रहे हैं। यदि हम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे तो ऐसे हादसे रोकने में मदद मिलेगी। सभी बाइक सवार को हेलमेट और कार सवार को सीट बेल्ट लगाना जरूरी है।
एआरटीओ अनंजय सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और उनको यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई है।
मानव श्रृंखला मुख्यालय के खलीलाबाद के मोती चौराहे से शुरु हो कर बैंक चौराहा, गोला बाजार, नेहरु चौक, आजाद चौक, मेहदावल बाईपास होते हुए पुलिस लाइन में पहुंच कर समाप्त हुई।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…