मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार में 5 ग्राम पंचायतें चयनित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, जनपद संत कबीर नगर की 5 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है।
प्रथम स्थान जिले की ग्राम पंचायत कुसुरू खुर्द विकास खण्ड-बेलहर कला – 35 लाख रुपये, द्वितीय स्थान ग्राम पंचायत-छितौनी, विकास खण्ड-पौली – 21.67 लाख रुपये, तृतीय स्थान ग्राम पंचायत अजांव, विकास खण्ड-पौली – 21.67 लाख रुपये, चतुर्थ स्थान ग्राम पंचायत-सुबखरी विकास खण्ड-नाथनगर – 21.67 लाख रुपये और पंचम स्थान ग्राम पंचायत चंगेरा-मंगेरा विकास खण्ड सेमरियावां- 10 लाख रुपये से पुरस्कृत किया गया है।
पुरस्कृत ग्राम पंचायतों को आवंटित धनराशि का उपयोग विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इसके लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है। ग्राम पंचायतें इस पोर्टल पर कार्यों की प्रगति और व्यय की जानकारी अपलोड करेंगी।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के उद्देश्य यथा, पंचायतों को जवाबदेह संस्था के रूप में विकसित करना, पंचायतों को अधिनियम और नियम के अनुसार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना, उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत करना, ग्राम पंचायतों को स्मार्ट ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago