रहस्यमय परिस्थितियों में 5 बकरियों की मौत, पीड़ित ने लगाया जहरखुरानी का आरोप

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिलरियागंज के इकराम नगर वार्ड निवासी, अलीऔसत पुत्र मुख्तार शाह ने बिलरियागंज थाने में नामजद तहरीर देते हुए, पुलिस को अवगत कराया कि मोहल्ले का ही अबूजर पुत्र रिजवान, मेरी साग सब्जी की दुकान से उधार सामान ले जाता था, बकाया पैसा मांगने पर झगड़ा कर लिया और साथ ही साथ मेरे हाते में बँधी हुई पांच बकरियों को जहर देकर मार दिया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने तहरीर लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है, और घटना की जांच में जुट गई है।
कार्यवाई के बारे में जब जांच अधिकारी योगेंद्र प्रसाद से पूछा गया तो, उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद तफ्तीश चल रही है बिसरा रिपोर्ट की प्रतीक्षा है जैसे ही बिसरा रिपोर्ट आ जाती है, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर पीड़ित को भय सता रहा है कि अभी तो उसकी 5 बकरियां जहरखुरानी का शिकार हुई हैं, जिनके पेट में 10 बच्चे भी मर गए । कहीं आने वाले दिनों में उसकी गाय भैंस को भी जहर खुरानी का शिकार ना होना पड़े । क्योंकि मरी हुई 5 बकरियां और 10 बच्चों की कीमत लगभग डेढ़ लाख के आसपास बताई जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

27 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

31 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

9 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago