संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल, चावल और रिफाइंड तेल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंझरिया मोड़ के पास से इस गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन गढ़सर पार गांव के निवासी हैं जबकि एक बयारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से 50 लीटर चोरी का डीजल, एक पिकअप वाहन, चोरी के उपकरण और ₹4100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि 30 जून 2025 को इन्होंने एक ट्रक से 50 लीटर डीजल की चोरी की थी। इससे पहले, 16 जून को 42 बोरी चावल चोरी कर गोरखपुर में 29,000 रुपये में बेच दिए गए थे। 24 जून को इन्होंने 30 पेटी रिफाइंड तेल चुराया था, जिसे सहजनवा में 21,000 रुपये में बेचा गया। इन सभी मामलों में कोतवाली खलीलाबाद थाने में पूर्व से ही एफआईआर दर्ज थी और पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से हाईवे पर होने वाली चोरी की घटनाओं में काफी कमी आएगी। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…