एक दिवसीय रोजगार मेले में 330 युवाओं को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय आईटीआई, पडरौना परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए इसे “रोजगार आपके द्वार” योजना का एक महत्वपूर्ण पहल बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। कुल 810 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। इनमें से 330 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ, जिन्हें ₹10,000 से ₹18,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।रोजगार देने वाली प्रमुख कंपनियां थीं – वैष्णवी लिमिटेड, टीवीएस क्रेडिट सर्विस, टाटा मोटर्स, डिक्सन इलेक्ट्रिक एप्लायन्स, मदरसं, उत्कर्ष स्माल फायनेंस, फ्लूएंट ग्रिड, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, मैंगो रेंज शेल्टर आदि।कार्यक्रम में कौशल विकास मिशन के नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या, राजकीय आईटीआई कसया के प्रधानाचार्य ए.पी. राय, जिला कौशल प्रबंधक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनय पांडेय, मेला प्रभारी मुकुल कुमार, सह मेला प्रभारी रंजीत कुमार सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

4 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

4 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

7 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

7 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

7 hours ago