देवरिया में आयोजित पशु आरोग्य मेला में 324 पशुओं का हुआ उपचार, किसानों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड बैतालपुर के ग्राम धतुरा खास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय मेले का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने गोपूजन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों और पशुपालकों की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हर तहसील स्तर पर पशुओं की आकस्मिक चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस सेवा (टोल फ्री नं. 1962) उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही जल्द ही जनपद में पशु पाली क्लीनिक की स्थापना की जाएगी, जहां पशुओं की जांच और चिकित्सा की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया। उन्होंने किसानों को पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। वहीं पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को पशुधन बीमा, पशु किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – वंदे मातरम्” के 150 वर्ष : राजकीय बौद्ध संग्रहालय में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं सामूहिक गायन कार्यक्रम सम्पन्न

मेले में कुल 324 पशुओं का नि:शुल्क उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण एवं बांझपन चिकित्सा की गई। इस अवसर पर अरुण मिश्र, विकास मणि त्रिपाठी, सोनू सिंह, विजेंद्र सिंह चौहान एवं रामेश्वर तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन में पैरावेट सुनील कुमार, धर्मेंद्र यादव, अभिषेक मणि, चेतन मणि, नितेश मणि, सुभाष चंद्र और महेंद्र यादव ने सक्रिय सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें – शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ अपहरण कांड: सरायलखंसी पुलिस ने खोली झूठी साजिश की परतें, मुगलसराय से महिला गिरफ्तार

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ अपहरण कांड में बड़ा खुलासा करते हुए थाना सरायलखंसी पुलिस…

35 minutes ago

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, दो दिवसीय महोत्सव में उमड़ा ज्ञान और गौरव का संगम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित…

39 minutes ago

पुलिस हिरासत से पॉक्सो आरोपी फरार: श्यामदेउरवां में मचा हड़कंप, खाकी की कार्यशैली पर सवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी…

44 minutes ago

सोमवार राशिफल 2 मार्च 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

🔮 राशिफल 2 मार्च 2026: सोमवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ? पढ़ें मेष…

50 minutes ago

सोमवार के अचूक उपाय: शिव कृपा पाने के सरल मंत्र

पंचांग 02 मार्च 2026: सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पूर्णिमा तिथि और चंद्र राशि परिवर्तन…

1 hour ago

NH-730: महराजगंज में ओवरटेक की होड़, दो ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…

2 hours ago