लखनऊ Rkpnews उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी के 29 डिब्बे डीरेल हुए हैं। इस वजह से दिल्ली-हावड़ा रूट पर आवाजाही फिलहाल प्रभावित हो गई है। फिलहाल आवाजाही को फिर से बहाल करने की कोशिश रेलवे की ओर से लगातार की जा रही है। दिवाली-छठ का समय है। ऐसे में यात्री गाड़ियों के लिए सही समय पर चलना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि इस रूट पर आवाजाही को जल्द बहाल करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन रवाना कर दी गई है। घटना कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों के बीच की है। जहां यह घटना हुई है वह रामवा स्टेशन है।
इस घटना की वजह से लगभग 20 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई हैं। कई ट्रेनें लेट हो चुकी हैं। फिलहाल ये हादसा कैसे हुआ है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कानपुर और प्रयागराज की तरफ से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया है। क्षतिग्रस्त को ठीक करने के लिए काम तेजी से चल रहा है। तकनीकी टीम मौके पर है। खबर के मुताबिक घटना सुबह 10:30 बजे की है। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद पूरा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। रेल लाइन की स्लीपर और पटेरिया उखड़ गई हैं। इसकी वजह से अप और डाउन लाइन भी बंद है। वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई है।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…