29 आशाओं की होगी सेवा समाप्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मार्च माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों में भेजने वाली चिन्हित 29 एक्रिडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा) के विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और डीसीपीएम डॉ राजेश को नोटिस देने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि निजी अस्पतालों से सांठगांठ करने वाली आशा का कृत्य आपराधिक श्रेणी का है, जो लोगों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में अधिक धन खर्च करने के लिए मजबूर करता है। ऐसी आशाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई अविलंब शुरू की जाए। उल्लेखनीय है कि डीएम के निर्देश पर समस्त एमओआईसी ने निजी अस्पतालों के साथ सांठगांठ कर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए भेजने वाली 29 आशाओं की गोपनीय सूची सौंपी है। जिलाधिकारी ने सलेमपुर क्षेत्र में अपंजीकृत नर्सिंग होम के संचालन पर भी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में नॉर्मल डिलीवरी को समर्पित प्रसवोत्तर इकाई की तर्ज पर चकियावा ढाला और सोमनाथ स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों पर नार्मल डिलीवरी के लिए डेडिकेटेड प्रसव केंद्र स्थापित किये जायें। सरकारी डिलीवरी पॉइंट पर आने वाली वाली गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए।
जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मार्च माह तक संस्थागत प्रसव के 43,763 लक्ष्य के सापेक्ष 39,601 प्रसव दर्ज किए गए हैं। सबसे कम सलेमपुर में 3,595 के सापेक्ष 2,427 संस्थागत प्रसव हुए हैं। शासी निकाय ने कम प्रगति का उत्तरदायित्व तय करते हुए एमओआईसी सलेमपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के कार्यो की भी समीक्षा की जिसमें यह तथ्य सामने आया कि 188 में से 22 सीएचओ सक्रिय नहीं है, जिस पर डीएम ने इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। विशेष टीकाकरण पखवाड़े के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु के कुल 4,71,592 बच्चों के सापेक्ष 491666 बच्चों का टीकाकरण किया गया जो कि लक्ष्य का 104% है।
बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमाए, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीआईओएस डॉ विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीपीओ कृष्णकांत राय, समस्त एमओआईसीगण सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

1 hour ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

10 hours ago