25 वर्षीय युवक ने मासूम के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लक्ष्मीपुर के अड्डा बाजार परिक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी गांव के एक युवक द्वारा अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार की रात लगभग 7:00 बजे हरि दर्शन नाम का एक युवक द्वारा अपनी पड़ोस की एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची को बहला फुसला कर सबसे पहले उससे अपने शरीर में पाउडर लगवाया फिर उसको अपने घर के पीछे ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख- पुकार सुनकर ग्रामीणों के इकठ्ठा होने पर मौके से वह फरार हो गया। चिल्लाने के दौरान आरोपित व्यक्ति ने उसका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। इसके पूर्व भी 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में युवक को जेल हो चुकी है। बताया जाता है कि हरी दर्शन नाम का युवक 8 साल पूर्व उसी गांव के 05 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर उसको जेल हुई थी पोक्सो और बलात्कार के मामले में कुछ दिन पूर्व जमानत पर घर आया था। इस दौरान इन्होंने दूसरे मामले को भी अंजाम दे दिया। उक्त व्यक्ति के इस कुकृत्य से गांव लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
घटना के दौरान किसी ने इसकी सूचना अड्डा चौकी को दे दिया, जिस पर चौकी प्रभारी मयफोर्स पहुंच कर आरोपित युवक के घर की घेराबंदी करके पकड़ने की कोशिश किए लेकिन वह फरार हो चुका था। कुछ ही देर में नौतनवां थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिए।
इस संबंध में नौतनवां थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर के आधार पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर लिया गया है। युवक की तलाश जारी है।

Karan Pandey

Recent Posts

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

18 minutes ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

18 minutes ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

18 minutes ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

19 minutes ago

असंसदीय शब्द पर बवाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया खेद

मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…

1 hour ago

15 अप्रैल को जारी होगी देवरिया पंचायत की अंतिम निर्वाचक नामावली

देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…

1 hour ago