बैरिया सुर्जनपुर में बेकार पड़ा सरस हाट,मावेशियों का बना आश्रय

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गांव मे बनी हाट बाजार संचालित नहीं होने से हाथ के दात साबित हो रहा हैं ।विकास खंड रेहराबाजार के अंतर्गत आने वाले बैरिया सुर्जनपुर गांव में किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार देने के उद्देश्य से वर्ष 2010 में स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत सरस हाट का निर्माण कराया गया था। लेकिन आज यह इमारत पूरी तरह बेकार पड़ी है और आवारा पशुओं का आश्रय स्थल बन चुकी है।
स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई यह मार्केट न तो कभी किसानों के काम आई और न ही इसका कोई सकारात्मक उपयोग हो सका। इमारत की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है — बाउंड्री वॉल टूटी हुई है, कमरों के शटर, खिड़कियां और गेट उखड़ चुके हैं। परिसर में झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, और टीन शेड, शौचालय व पेयजल की सुविधाएं केवल कागज़ों तक सीमित रह गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की गई। विभागीय उदासीनता के कारण यह योजना सफल नहीं हो सकी और आज यह हाट पूरी तरह विफल परियोजना बन चुकी है। संजय कुमार, राम लखन ,रमजान, मुकेश, राघवराम यादव, मोहम्मद अहमद, दिनेश ,एहसान व राम तेज ने हांट बाजार संचालित कराने मांग की है । वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दें और इस बेकार पड़ी इमारत का पुनर्विकास किसी नई योजना के तहत किया जाए ताकि इसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इस सम्बन्ध में बीडीओ रेहराबाजार रजनीश शुक्ल ने बताया कि जांच कर हाट बाजार संचालित कराने के लिए पत्राचार किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

42 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago