21 दिवसीय क्षय रोगी खोज अभियान का शुभारंभ

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। वर्ष 2025 तक पूरे देश से क्षय उन्मूलन में सामूहिक भागीदारी आवश्‍यक है। इसी दिशा में जिला क्षय रोग कार्यालय पर टीबी संबंधी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 21 दिवसीय विशेष क्षय रोग अभियान का शुभारंभ सोमवार को किया गया। अभियान के दौरान क्षय रोगियों के चिन्‍हीकरण, जांच, उपचार और काउंसिलिंग के साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत उन्‍हें मनोसामाजिक सहयोग दिया जाएगा।
राष्‍ट्रीय क्षय उन्‍मूलन अभियान के जिला कार्यक्रम समन्‍वयक अमित आनन्‍द तथा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्‍यक्ष सतविन्‍दर पाल सिंह जज्‍जी ने संयुक्‍त रुप से अभियान के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगराध्यक्ष सतविन्‍दर पाल सिंह जज्‍जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार क्षय रोग को जड़ से समाप्‍त करने के लिए संकल्पित है। इस अभियान में समुदाय का सहयोग विशेष तौर पर अपेक्षित है।
कार्यक्रम के दौरान अमित आनन्‍द ने बताया कि इस अभियान में जिले के 140 हेल्‍थ एंड वेलनेस सेंटर के कम्‍यूनिटी हेल्‍थ आफिसर (सीएचओ) के द्वारा क्षेत्र में कैम्‍प लगाकर लक्षण युक्‍त रोगियों की जांच कराई जाएगी। जांच में टीबी की पुष्ट होने पर उनके इलाज के साथ साथ उनके निकट सम्‍पर्कियों को टीबी प्रिवेटिव ट्रिटमेंट (टीपीटी) दिया जाएगा। उनका सभी विवरण निक्षय व ई- कवच पोर्टल पर अंकित किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं के माध्‍यम से क्षय रोगियों को दवाएं भेजी जाएंगी तथा विगत दो वर्ष में टीबी का इलाज पूरा कर चुके क्षय रोगियों को कैम्‍प में बुलाकर उनकी जांच की जाएगी। क्षय रोग से स्‍वस्‍थ हो चुके दो व्‍यक्तियों को टीबी चैम्पियन बनाकर उनको और लोगों को क्षय उन्‍मूलन में जागरुकता पैदा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आशा कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र में क्षय रोग के लक्षणयुक्‍त व्‍यक्तियों को चिन्हित करके सूचनाएं सीएचओ को उपलब्‍ध कराएंगी। ऐसे क्षेत्र जहां पर गत दो साल में अधिक क्षय या कोविड रोगी चिन्हित हुए हैं उन क्षेत्रों में क्षय रोगियों की बारीकी से खोज की जाएगी।
इस मौके पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल यादव, रवि मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, संगीता यादव, कविता पाठक, राजेश कुमार, ईश्‍वर चन्‍द्र चौधरी, अभिषेक श्रीवास्‍तव और राकेश चौधरी प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

8 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

8 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

8 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

9 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

9 hours ago