पथरदेवा में 21 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत 35 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक चलने वाले समर कैंप का समापन मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। समर कैंप में प्रति दिवस करीब 2000 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समर कैंप में बच्चों ने योग,खेल कूद आदि विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया एवं सीखा। कैंप में बच्चों ने नियुद्ध, क्रिकेट,फुटबॉल,वॉलीबॉल, बैडमिंटन आदि के साथ ही क्राफ्ट,रंगोली, मेहंदी,गीत,संगीत की शिक्षा को भी सीखा। वही दो विद्यालयों में बच्चों को हारमोनियम की शिक्षा दी गई। समर कैंप को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो शिक्षामित्र या अनुदेशक रखे गए थे इसके साथ ही विद्यालय के प्रभारीगण का भी सहयोग रहा।
सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय को ₹2000 अतिरिक्त गतिविधियों के लिए आवंटित किए गए थे।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार परिषदीय विद्यालयों की कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अभिभावकों ने समर कैंप कार्यक्रम की सफलता पर सरकार को बधाई दी साथ ही बच्चों में उत्साह भरा रहा। निश्चित ही इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्कूलों के विकास में समाज का सहयोग एवं सुखद परिणाम प्राप्त होंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

7 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

7 hours ago