Categories: Uncategorized

आपसी रंजिश में 20 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

घटना मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की, आरोपी मौके से फरार

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नोनियापुर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान अखिलेश कुमार (20 वर्ष), पुत्र जोगिंदर निवासी नोनियापुर के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश शुक्रवार शाम करहां मुख्य मार्ग से होते हुए अपने घर लौट रहा था कि तभी नोनियापुर मोड़ के समीप पहले से घात लगाए बैठे सुरहुरपुर गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बाहुबली ने उसे रोका और गाली-गलौज करते हुए अचानक गोली चला दी। गोली अखिलेश की कमर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और तड़पने लगा।

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्र नाथ राय मौके पर पहुंचे और घायल युवक से पूछताछ की। अखिलेश ने बयान में हमलावर की पहचान प्रियांशु उर्फ बाहुबली के रूप में की है और बताया कि पूर्व में दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।

उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय व कोतवाल राय ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

स्थिति गंभीर बनी हुई है, पुलिस छानबीन में जुटी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

4 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

4 hours ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

4 hours ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

4 hours ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

4 hours ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

4 hours ago