महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण विकास की रीढ़ माने जाने वाले ग्राम रोजगार सेवकों की अनदेखी के खिलाफ जनपद में आक्रोश खुलकर सामने आ गया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष/प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को ज्ञापन सौंपा और सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े किए।
इसे भी पढ़ें – विरोध प्रदर्शनों से हिली खामेनेई सरकार, दुनिया की बढ़ी चिंता
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत 18 वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद ग्राम रोजगार सेवक आज भी अस्थायी, अल्प मानदेय और असुरक्षित स्थिति में कार्य करने को मजबूर हैं। योजना का नाम परिवर्तित कर वीबी जीरामजी कर दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ। रोजगार सेवकों को कई–कई माह तक मानदेय के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनके परिवारों का भरण–पोषण तक कठिन हो गया है।
संघ ने सरकार से न्यूनतम 35 हजार रुपये मासिक मानदेय, नियमितीकरण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व चिकित्सा सुविधा की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि ग्राम रोजगार सेवकों से वीबी जीरामजी के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्य कराए जाना न्यायसंगत नहीं है।
ज्ञापन में उच्च न्यायालय के 14 अगस्त 2025 के आदेश तथा मुख्यमंत्री द्वारा 4 अक्टूबर 2020 को की गई घोषणाओं को अब तक लागू न किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई गई। रोजगार सेवकों ने इसे सरकारी संवेदनहीनता का उदाहरण बताया।डिजिटल कार्यभार बढ़ने का हवाला देते हुए प्रत्येक ग्राम रोजगार सेवक को मोबाइल/टैबलेट उपलब्ध कराने, डिजिटल मास्टर रोल एवं उपस्थिति प्रणाली को व्यावहारिक और सरल बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
ग्राम रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए विवश होंगे। ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को चलाने वाले कर्मियों का यह आक्रोश अब सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इस अवसर पर इंद्रमणि विश्वकर्मा,राजेश वर्मा, राजेश तिवारी, अमरनाथ, रीता गुप्ता, चिन्नू प्रसाद, इंद्र विजय, रमेश, जितेंद्र, अयोध्या वर्मा, रमेश सिंह, अरविंद, असगर अली, बंधु मद्धेशिया, राहुल गुप्ता, संगीता पांडेय, अंजना गुप्ता, रईस अहमद, अनामिका उपाध्याय, कृष्ण प्रताप, पंकज राय संगीता गुप्ता, प्रमोद राय, राकेश, रैना वर्मा, जितेंद्र, प्रेमलाल, प्रियंका , अंजली, गंगोत्री, चंद्रिका, दिनेश, ओम प्रकाश सिंह, सुरेश निषाद, अंबिका प्रसाद,संतोष गुप्ता,सर्वेश मद्धेशिया ,कमलेश कुमार, सहित भारी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहें। ं
📅 पंचांग 05 मार्च 2026: गुरुवार का विस्तृत पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि🗓…
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…