लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश के 17 पुलिसकर्मियों को अदम्य साहस और वीरता के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें विभिन्न रैंकों के अधिकारी और जवान शामिल हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य पालन में उत्कृष्ट बहादुरी दिखाई है।
गैलेंट्री मेडल पाने वालों में डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शाही, एसटीएफ के उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह, निरीक्षक हेमंत भूषण सिंह, निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह चौहान, उपनिरीक्षक एसटीएफ यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय प्रवीर कुमार, एसआई दिनेश चंद्र और आरक्षी विनोद कुमार, नीरज कुमार पांडे, मनोज कुमार सिंह, राजन कुमार व मुकेश कुमार के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा कई अन्य पुलिस कर्मियों को भी साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस बल के मनोबल को और ऊँचा करेगा तथा प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान को रेखांकित करेगा।
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…