15 हजार रूपये का इनामिया अपराधी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )30 सितम्बर…अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशी भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 464/22 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 506, 120 बी भादवि से सम्बन्धित वांछित इनामिया अभियुक्त गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष को 30 सितम्बर 2022 समय करीब 10:45 बजे रानीडिहा तिराहा से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

वादी मुकदमा द्वारा 07 जुलाई 2022 को अभियुक्तगण अतुल कुमार त्रिपाठी पुत्र हौसिला प्रसाद त्रिपाठी, मारुतिनंदन पुत्र अतुल कुमार त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह निवासीगण महादेव झारखण्डी टु0नं0-3 जीतपुर दरगहीया नन्दानगर थाना शाहपुर गोरखपुर ,चन्द्रमोहन त्रिपाठी पुत्र स्व0 सुधाबिंदु त्रिपाठी निवासी महादेव झारखण्डी टु0 नं0-3 मानिक नगर दरगहिया, मुरारी सहानी पुत्र स्व0 पुनई सहानी ,गोकुल सहानी पुत्र रामवेलास सहानी निवासीगण सैनिक कुंज कालोनी, सेक्टर-C बचपन स्कूल के पास महादेव झारखण्डी टु0 नं0-3 थाना शाहपुर गोरखपुर के द्वारा मिलकर वादी मुकदमा को मकान दिलाने के नाम पर लगभग 01 करोड़ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर त्वरित प्रयास से पूर्व में ही अभियुक्त मुरारी उर्फ मुराली साहनी उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त में वांछित 15,000/- रुपये का इनामिया अपराधी गोकुल सहानी पुत्र रामबिलास निवासी सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी बचपन स्कूल के पास महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 3 थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

6 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

7 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

7 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

7 hours ago