गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। लोकसभा चुनाव से पूर्व 16 मार्च 2024 को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया था, उसके बाद शनिवार को तहसील दिवस आयोजित किया गया। सदर तहसील मे 135 फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे, मौके पर 10 फरियादियों की समस्याओं का निदान कर दिया गया बचे हुए फरियादियों जिनका जमीनी विवाद था उस मामले में लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम तहसील दिवस समाप्त होने के बाद भेजा गया । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त टीम को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार का खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए पीड़ित पक्ष को न्याय संगत न्याय मिलना चाहिए, अगर मौके पर मामले का निस्तारण नहीं हो सका है तो किन कारणों से निस्तारण नहीं हुआ उसका जवाब भी हमें एक हफ्ते के अंदर चाहिए जिससे हम उच्च अधिकारियों की टीम गठित कर फरियादियों के मामले का निस्तारण कर सकें। तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी पारिवारिक विवाद के आए हुए थे जमीनी पारिवारिक विवाद के 10 मामले का तो निस्तारण कर दिया गया। उम्मीद किया जा रहा है कि बचे हुए अन्य पारिवारिक जमीनी विवाद का भी निस्तारित हो जाएंगे। चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश है कि राजस्व के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, हर मामले को गंभीरता से लेते हुए उसका निस्तारण किया जाए। शासन का निर्देश है कि महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को एक छत के नीचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी गण तहसीलों में मौजूद रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे, ताकि फरियादी इधर-उधर अधिकारियों का चक्कर न लगाये। सदर तहसील में आने वाले हर फरियादियों से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने गंभीरता पूर्वक से उनके समस्याओं को सुना 10 का तो मौके पर ही निस्तारण कर दिया बचे हुए मामले का संयुक्त टीम से निराकरण करने का निर्देश दिया। शनिवार को समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, नायब तहसीलदार अरविंद नाथ पांडे, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…