30 परीक्षा केन्द्रों पर 13464 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे सम्मिलित

जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

मऊ( राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी /सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सैक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा सहायक केंद्र व्यवस्थापको के साथ परीक्षा पूर्व तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को जनपद के 30 परीक्षा केन्द्रों पर संपादित होगी जिसमें कुल 13464 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे के बीच संपन्न होगी।
परीक्षा की तैयारी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को सुचितापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।उन्होंने समस्त लोगों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर तीन दिन पूर्व ही केंद्रों का भ्रमण कर सारी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर लेने को कहा। जिलाधिकारी ने परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था की सुगमता हेतु विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र पर आवागमन हेतु पर्याप्त बसों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश ए आर एम को दिए। जिला अधिकारी ने केंद्र पर समस्त सुविधाओ यथा शौचालय, पंखा,पेयजल की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था आदि का पूर्व में ही निरीक्षण कर लेने को कहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे एवं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा केंद्र पर तैनात समस्त कार्मिकों हेतु आईडी कार्ड उपलब्ध कराने को भी कहा। साथ ही टीवी कैमरा की स्थिति ठीक हो इसकी भी जांच कर लेने के निर्देश दिए।
आयोग से आए प्रेक्षकों ने भी परीक्षा के दिन समय का विशेष ध्यान देने तथा आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा बहुत ही संवेदनशील है अतः विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोजगार के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने बूट पॉलिश कर मनाया ‘बेरोजगार दिवस’ देवरिया…

2 hours ago

परमार्थी पोखरे में चला सफाई अभियान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान, परमार्थी पोखरे में भाजपा कार्यकर्ताओं…

4 hours ago

विहिप स्थापना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश, सनातन संस्कृति और गौ-रक्षा पर जोर

विहिप स्थापना दिवस पर हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति की रक्षा का आह्वान…

6 hours ago

पार्कों में संवाद, स्कूलों के पास निगरानी; देवरिया में पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की सतर्कतामॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों…

6 hours ago

डीएम के निरीक्षण में खुली सड़क निर्माण की तस्वीर, एक परियोजना पर नाराजगी तो दूसरी संतोषजनक

हाटा-देवरिया मार्ग की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार देवरिया (राष्ट्र की…

6 hours ago

क्यों कहलाते हैं भगवान विश्वकर्मा देवताओं के दिव्य शिल्पी? जानिए शास्त्रों में वर्णित स्वरूप

भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के दिव्य शिल्पकार और सनातन परंपरा के प्रथम वास्तुविद लेखक :…

7 hours ago