1325 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त, जनपद में उर्वरकों की कोई कमी नहीं: जिला कृषि अधिकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)। खरीफ सीजन के अंतर्गत किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जनपद में उर्वरकों की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज पडरौना रैक प्वाइंट से 1325 मीट्रिक टन यूरिया की खेप प्राप्त हुई है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 8275 मीट्रिक टन यूरिया, 3551 मीट्रिक टन डीएपी, 1051 मीट्रिक टन एमओपी तथा 4131 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।

डॉ. मेनका ने किसानों से संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों के प्रयोग की अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक भंडारण से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें।

यदि किसी किसान को उर्वरक खरीद में कोई समस्या आती है तो वह कृषि विभाग के कंट्रोल रूम (मो. 8317015135) पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय सलाहकार विवेक सोनी क पिता का निधन, शोक की लहर

संघ के पदाधिकारियों ने जताया गहरा दुख, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना…

2 hours ago

तेजाब फेंकने और अपहरण के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, 50 हजार जुर्माना

ऑपरेशन कनविक्शन के तहत गोरखपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, चिलुआताल थाने में…

2 hours ago

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

4 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

5 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

5 hours ago