13 दिवसीय भोजपुरी लोक गीत प्रस्तुतिपरक कार्यशाला सम्पन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 13 दिवसीय “भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुतिपरक कार्यशाला” का समापन समारोह 29/10/2024 को विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित किया गया । कार्यशाला महाकुंभ प्रयागराज- 2025 एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित हुआ था । कार्यक्रम की शुरुआत में ललित कला एवं संगीत विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर उषा सिंह ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । इसके बाद छात्र छात्राओं द्वारा पचरा गीत, देवी गीत, छठ गीत, तथा विवाह गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि, लोक कला तथा संस्कृति को आगे बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यशाला का आयोजन होना बेहद जरूरी है और सबसे अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज भी कला, संस्कृति तथा कलाकारों को हमेशा प्रोत्साहन,सहयोग और सम्मान करते रहते है। उन्होंने आगे कहा कि इन प्रतिभावान कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा । विशिष्ट अतिथि डॉ० सत्या पांडे पूर्व मेयर गोरखपुर ने कहा कि पूर्वांचल की पारंपरिक लोक संगीत में एक ऐसी मिठास है जिसकी गारी भी मनमोहक लगती है। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा कि भोजपुरी लोक संगीत बहुत ही सुनहरी संगीत है इसे दूषित होने से बचाने के लिए ऐसे कार्यशाला का होना जरूरी है, इसके लिए उन्होंने मुख्य प्रशिक्षक राकेश उपाध्याय को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर अनुभूति दुबे अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रोफेसर राजवंत राव अधिष्ठाता कला संकाय, डॉ गोर हरि बेहरा ,प्रोफेसर उमा श्रीवास्तव, डॉक्टर गौरी शंकर चौहान, डॉ प्रदीप साहनी, डॉक्टर प्रदीप राजोरिया तथा अनेक छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

2 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

2 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

3 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

3 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

3 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

3 hours ago