गुण्डा एक्ट के तहत 13 अपराधी हुए जिला बदर

04 व्यक्तियों को 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 13 अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाही करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है, इसके अलावा 04 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना मोतीपुर अन्तर्गत ग्राम लोधन पैरूवा निवासी बुधई पुत्र सोहनलाल व गड़ेरियनपुरवा दाखिला सोमईगौढ़ी निवासी छत्ऱपाल पुत्र कन्हई, थाना कोतवाली देहात के नगरौर निवासी ननका उर्फ जीवा पुत्र ज़हीरूद्दीन, थाना रूपईडीहा के मुस्लिम बाग निवासी अकील अहमद पुत्र पप्पू, थाना रिसिया के बहराम पुरवा दाखिला बलभद्दर पुर निवासी छोटकऊ पुत्र बब्बन, थाना दरगाह शरीफ के नौरैय्या गल्लामण्डी निवासी दिलदार पुत्र बकरीदी, थाना रानीपुर के गौड़रिया निवासी पंकज पुत्र मेवालाल व सुखनदिया निवासी लल्लू पुत्र राम प्रताप उर्फ प्रताप, थाना कैसरगंज के मीरपुर कस्बा निवासी लाड़ले पुत्र निहाल व पवना निवासी सूरज कुमार पुत्र मुन्ना व थाना कोतवाली नानपारा के ग्राम बरईपारा निवासी सैफुद्दीन पुत्र भोंदू, अब्दुल रहमान पुत्र मुन्सरिफ तथा हिन्दा उर्फ अली हुसैन पुत्र इकबाल उर्फ ढोढे को 06 माह के जिला बदर किया गया है।
इसके अलावा थाना पयागपुर के ग्राम नव्वन परसौली दाखिला त्रिकोलिया निवासी सुशील कुमार उर्फ बड़कऊ पुत्र मुन्नालाल व कल्हवापुर दाखिला पैड़ा निवासी वेद प्रकाश पुत्र राम बदल, थाना रामगांव के आधी पुरवा दाखिला नेवादा निवासी अखिलेश पुत्र ननकू तथा थाना मटेरा के दर्शपुरवा दा. रघुनाथपुर निवासी राम निवास पुत्र रामफल को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है की अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

3 hours ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

4 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

4 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

16 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

18 hours ago