मिश्रित खाद्य पदार्थ बेचने पर एओ कोर्ट से 12.83 लाख का लगा जुर्माना

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। एडीएम श्री सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि खुले में खाद्य पदार्थ नहीं बिके। इसके लिये प्रचार-प्रसार कराया जाए। विद्यालयों के आसपास बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यों की जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि 29 सितम्बर तक 141 खाद्य पदार्थ के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 37 नमूने अधोमानक, 7 नमूने असुरक्षित, 25 की रिपोर्ट मिथ्याछाप/नियमों का उल्लंघन व 69 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। निर्णीत वाद में एओ कोर्ट से 68 मामले निस्तारित हुए हुए है, जिसमे 10 लाख 38 हजार रुपये का अर्थदण्ड एओ कोर्ट से अलग-अलग दुकानों पर लगाया गया है। इसी तरह दूध पर 31 अगस्त तक प्रर्वतन कार्यवाही में 49 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 22 की जांच रिपोर्ट अधोमानक व 22 नमूनों की जांच रिपोर्ट मानक के अनुरूप नहीं पाए गए हैं। श्री मिश्र ने बताया कि दूध के मामलों में एओ कोर्ट से 16 मामले निर्णित किये गये है और 2 लाख 45 हजार रुपये के अर्थदण्ड लगाया गया है। बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप दुग्ध विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मंडी सचिव मंडी परिषद सदर, बाट एवं माप अधिकारी, बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी से शैलेंद्र पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम यादव, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, रवि शंकर पांडे आदि उपस्थित थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

19 फरवरी राशिफल: गुरुवार का दैनिक राशिफल, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ

19 फरवरी राशिफल के अनुसार आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए…

36 seconds ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

20 minutes ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

28 minutes ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

1 hour ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

1 hour ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

1 hour ago