स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदी 11वीं की छात्रा, मौके पर ही मौत

मां बोली- मेरी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय के हरवंशपुर क्षेत्र स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा सोमवार की दोपहर 2 बजे के आसपास विद्यालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईl छात्रा की मौत के बाद स्कूल प्रशासन परिजनों को घंटों इधर-उधर भटकाता रहा और पुलिस को भी देर से घटना की सूचना दी।
सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में सिधारी थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच पड़ताल की।
मिली जानकारी के अनुसार रानी की सराय कस्बा के रूदरी मोड़ की रहने वाली 11वीं की छात्रा प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी स्कूल आई। दोपहर दो बजे के आसपास वह विद्यालय की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को घटना की सूचना घंटों बाद दी गई। पुलिस को भी घटना से काफी देर बाद बताया गया।
मृतक छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ स्कूल में निश्चित तौर पर कुछ गलत हुआ है। वह सोमवार का व्रत थी और पूजा कर घर से स्कूल के लिए निकली थी। उसके पास मोबाइल होने का आरोप लगाया जा रहा है जो गलत है। उसके नीचे और ऊपर के कपड़े फटे हुए हैं। कुछ गलत हुआ है तभी वह नीचे कूदी है।
B पिता ऋतुराज ने कहा कि वह शहर में ही थे और फोन कर मां को स्कूल भेजने को कहा जा रहा था। कभी मैडम फोन कर रही थी तो कभी विद्यालय के अभिषेक सर फोन कर रहे थे। अभिषेक सर ने कहा कि मां को रहने दें आप जितनी जल्दी हो सके स्कूल जाएं।
स्कूल पहुंचने पर एंबुलेंस बाहर खड़ी थी और उसमें कोई शव पड़ा था लेकिन उन्हें प्रधानाचार्या के पास भेज दिया गया। जिन्होंने बेटी की मौत की सूचना दी। दो से तीन घंटे तक जिस तरह से शिक्षकों ने फोन करके बरगलाया, उससे तो लगता है कि स्कूल में बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। स्कूल को बंद कराया जाए और मामले की जांच की जाए।
सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि स्कूल में एक बच्ची तीसरी मंजिल से कूदने से मौत हो गई है। फोरेंसिक टीम से भी मौका मुआयना कराया गया। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक अन्य सूचना के अनुसार परिजनों की तहरीर पर स्कूल के प्रधानाचार्य और क्लास टीचर के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

4 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

4 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

4 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

13 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

14 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

14 hours ago