चौरी चौरा(राष्ट्र की परम्परा)
स्वामीनारायण ट्रस्ट खुरहरी द्वारा पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ के पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 27 नवंबर को 11000 हनुमान चालीसा के पाठ का शुभारंभ, योग्य ब्राह्मण द्वारा स्वामी के आश्रम खुरूहरी में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गिरीश मोहन पांडेय ने बताया की 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण के कार्यक्रम के क्रम में, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रातः 11:00 से हनुमान चालीसा का 11000 अनवरत पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कोई भी श्रद्धालु या भक्त शामिल होकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर सकता है। जिसके लिए बड़ी संख्या में हनुमान चालीसा की पुस्तकों की व्यवस्था कर ली गई है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से स्वामी गिरीश मोहन पांडेय, नरसिंह दुबे, प्रभाकर दुबे, रामाश्रय दुबे, अक्षय कुमार पासवान, धर्मेंद्र यादव, विनोद विपिन शर्मा, आनंद पांडेय, विनोद निषाद, अभिषेक पांडेय, अजय पांडेय, शिवम पांडेय, मनीष, प्रदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्र सहित दर्जनों लोगों का विशेष योगदान मिल रहा है
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…