थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 10 शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात, लगभग 06 लाख रुपये नकद, 03 अदद मोटर साइकिल सहित 05 अदद तमंचा मय 07 अदद कारतूस बरामद

बारांबकी (राष्ट्र की परम्परा)
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मैनुअल इंटेलीजेन्स की मदद से थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1.राजू, 2. गुड्डू उर्फ शंकर पुत्रगण अजियारी चंदेल निवासी ग्राम सूतडा थाना डाबी जनपद बूंदी(राजस्थान), 3. अजय पुत्र सूरजमल गौरसिया चौहान निवासी ग्राम सुहरी थाना दबलाना जनपद बूंदी, 4. रमेश पुत्र तेजा चंदेल निवासी लोर्यादे थाना जालरापाटन जनपद झालावाड़(राजस्थान), 5. बहादुर पुत्र हजारी चंदेल निवासी ग्राम सूतडा थाना डाबी जनपद बूंदी, 6. मोहर सिंह पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम नाई का तालाब थाना डाबी जनपद बूंदी, 7. जगदीश पुत्र कालू राजपूत निवासी बजियारी थाना डाबी जनपद बूंदी, 8. राजू पुत्र गेमा डायमा निवासी चेनचुरिया थाना तालड़ा जनपद बूंदी, 9. शोपाल पुत्र गंगा राम बंजारा निवासी सूरी थाना डबलाना जनपद बूंदी, 10. विजय सिंह पुत्र स्व. नाथूराम गोड़ ठाकुर निवासी बढ़गांव माताजी का झोपड़ा थाना डबलाना जनपद बूंदी को लोधौरा चौराहा थाना रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात, 593500/- रुपये नकद (पांच लाख तिरानवे हजार पांच सौ रुपये) व 03 अदद मोटर साइकिल सहित 05 अदद तमंचा मय 07 अदद कारतूस, 01 अदद चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 282/23 धारा 457/380/411/413/419/420/467/468/471/120बी भादवि व मु0अ0सं0 276-280/2023 धारा 3/25 व मु0अ0सं0 281/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो मोटर साइकिल की नम्बर प्लेट बदलकर विभिन्न स्थानों की रेकी कर चोरी की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा टीम बनाकर जनपद बाराबंकी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। अभियुक्तगण द्वारा रात्रि में छत के रास्ते घर में प्रवेश कर सोने – चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर जेवरातों को चलते फिरते हुए रास्ते में बेचकर रुपयों को आपस में बाट लिया जाता है। अभियुक्तगण द्वारा थाना रामनगर, मोहम्मदपुर खाला, फतेहपुर, बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत कुल 10 चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों के पास से की गई बरामदगी

1- 5,93,500/- (पांच लाख तिरानवे हजार पांच सौ रुपये नकद)
2- 17 अदद पायल सफेद धातु
3-31 अदद बिछिया सफेद धातु
4- 01 अदद हाफ पेटी सफेद धातु
5- 02 अदद चैन पीली धातु
6- 01 अदद लाकेट पीली धातु
7- 01 अदद अंगूठी पीली धातु
8- 01 जोडी कंगन पीली धातु
9- 03 अदद मोबाइल
10- 05 अदद तमंचा मय 07 अदद जिंदा कारतूस
11- 01 अदद चाकू

  1. 02 अदद हथौड़ी, 02 अदद सरिया, 01 अदद, 01 सडसी, 01 अदद राड
  2. 03 अदद मोटरसाइकिल
rkpnews@desk

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

1 hour ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

2 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

2 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

3 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

3 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

3 hours ago