नकली जेवरात को धोखाधड़ी कर गिरवी व बेचने वाले 02 व्यक्ति गिरफ्तार

बरेली(राष्ट्र की परम्परा)
बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली द्वारा धोखाधड़ी कर अवैध रूप से धन अर्जित करने वाले अपराधों
में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु, दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी बहेड़ी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी के नेतृत्व में थाना बहेड़ी पुलिस टीम द्वारा नैनीताल रोड छोटे गुरुद्वारे के सामने महेन्द्र रस्तोगी पुत्र स्व०
अनोखेलाल रस्तोगी निवासी मो० रामलीला कस्बा व थाना बहेडी जनपद बरेली की ज्वैलरी की दुकान से दो अभियुक्तगण तारिक पुत्र बाबू नि० मौ० मीना बाजार कस्बा थाना बहेडी जिला बरेली, जीशान पुत्र जलीस अहमद| नि० मौ० गोदाम कस्बा व थाना बहेडी जिला बरेली हाल नि० इन्द्रानगर थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखण्ड को
गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 17,000/- रुपये व दो पीली धातु की अंगूठी व दो जोडी पीली धातु के टॉप्स बरामद हुये। पूछताछ पर अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा बताया गया कि पांच दिन पूर्व विष्णु गंगवार की दुकान से धोखाधडी करके 8,000/- रु० में कानों के नकली टॉप्स तथा योगेन्द्र कुमार की दुकान से 10,000/- रु० में एक नकली| सोने की अंगूठी व एक जोडी नकली टॉप्स गिरवी रखे थे, जिसके रूपये अभियुक्तगण द्वारा दुकानदार से प्राप्त कर लिये थे। प्रकरण में महेन्द्र रस्तोगी पुत्र स्व० अनोखेलाल रस्तोगी निवासी मो० रामलीला कस्बा व थाना बहेडी जनपद| बरेली द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर 18.02.2024 को थाना बहेड़ी पर मु0अ0सं0 102/2024 धारा |420/406/411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगण को जेल भेजा गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

5 minutes ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

17 minutes ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

43 minutes ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

1 hour ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

9 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

9 hours ago