पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल व 04 बदमाशों की गिरफ्तारी

बाराबंकी-(राष्ट्र की परम्परा)
थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत बनवा रोड पर कुछ गोवंशों के बंधे होने तथा गोतस्करों द्वारा उनके वध करने की सम्भावना की सूचना पर स्वाट टीम व थाना जहांगीराबाद तथा घुंघटेर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गयी । दबिश के दौरान थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत बनवा रोड के पास बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये तथा 04 अभियुक्तगण क्रमशः शाहिद अली पुत्र उम्मेद अली निवासी आलापुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी, महबूब आलम उर्फ कल्लू पुत्र जमाल वारिस निवासी जमाल कमाल तकिया थाना देवा जनपद बाराबंकी ,आलोक कुमार उर्फ सोनू पुत्र रामचन्द्र निवासी पलिया मसूदपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ,मिथुन कुमार उर्फ मामा पुत्र हेमराज निवासी नटखेड़ा थाना गुडम्बा जनपद लखनऊ हालपता अछलीपुरवा माती थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्तगण नूर आलम उर्फ नूरे पुत्र जाहिद अली निवासी रसौली थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, हफीजुल्ला उर्फ सलमान पुत्र नसीरुल्ला निवासी जमाल कमाल तकिया थाना देवा जनपद बाराबंकी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है अन्य फरार 02 बदमाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है । गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 01 अदद तमंचा ,12 बोर मय 01 खोखा तथा 01 जिंदा कारतूस व 01 अदद तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया । आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तगण गोकशी के अपराध में सलिंप्त है जिनके विरूद्ध विभिन्न अभियोग पंजीकृत है जिनसे पूछताछ कर आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्तों द्वारा गोकशी की घटना कारित कर मांस को कार के माध्यम से जनपद लखनऊ में सप्लाई किया जाता है । अभी तक की पूछताछ व जानकारी करने से प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद बाराबंकी व अन्य जगहों पर कई मुकदमे पंजीकृत है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सूर्य पर विशाल और खतरनाक सनस्पॉट से वैज्ञानिक चिंतित, धरती पर असर की आशंका

सूर्य की सतह पर बना एक बेहद बड़ा और अस्थिर सनस्पॉट इन दिनों वैज्ञानिकों की…

52 minutes ago

शिक्षा बजट में वृद्धि जीडीपी दर से भी कम, केंद्र सरकार की उदासीनता उजागर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बीते वर्ष करीब…

1 hour ago

15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा: डीएम ने दी कई विकास योजनाओं को मंजूरी नाली, स्ट्रीट लाइट, आरओ प्लांट और सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला…

1 hour ago

माटी कला स्वरोजगार और जीविकोपार्जन का बेहतर संसाधन

कुम्हारी कला को आधुनिकतम स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता .डॉ हरेंद्र प्रजापति मऊ (राष्ट्र की…

1 hour ago

बुनकर वाहिनी से बुनाई व्यवसाय के कारीगरों की उम्मीदें हुई बलवती

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पावरलूम बुनकरों की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले एकबाल अहमद जो…

1 hour ago

कैंसर को चुनौती देता साहस: समाज के लिए प्रेरणा बने कर्नल मिश्रा दंपत्ति

कैंसर दिवस पर विशेष रिपोर्ट | नवनीत मिश्र देश में हर साल लाखों लोग कैंसर…

2 hours ago